धनबाद, जुलाई 6 -- Dhanbad News: धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क पर केंदुआ में हुए भू-धंसान का असर अब पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। धंसे हुए स्थल के नीचे से गुजर रही झमाडा की 12 इंच व्यास की जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण गोधर जलागार से जलापूर्ति शुरू होने के बावजूद पानी घरों तक पहुंचने के बजाय भू-धंसान से बनी भूमिगत गोफ में बहकर समा रहा है। इससे लगभग 200 घरों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार गोधर जलागार से गोधर, गंसाडीह, केंदुआ पुल और गोपालीचक हिंदी भवन तक जाने वाली 12 इंच पाइपलाइन धनबाद-बोकारो सड़क के लगभग 10 से 12 फीट नीचे से होकर गुजरती है। केंदुआ स्थित जीएम बंगले के सामने हाल की लगातार बारिश के कारण सड़क के नीचे भू-धंसान होने और ऊपर से वाहनों के दबाव के चलते पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

पाइपलाइन क्षति क...