धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: झमाडा ने जलकर बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को झरिया क्षेत्र में बकाएदार 16 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। कई अवैध कनेक्शनों को भी चिह्नित किया गया। झमाडा के अधिकारियों ने डिगवाडीह स्थित मोनार्क होटल का जल संयोजन काट दिया है। होटल संचालक पर पानी के बिल के मद में लगभग 17 लाख रुपए बकाया होने की बात कही जा रही है। कार्रवाई करने पहुंचे अभियंताओं ने बताया कि बकाया राशि जमा करने के लिए होटल प्रबंधन को कई बार अवसर दिया गया, परंतु हर बार केवल आश्वासन ही मिलता रहा। यह पूरी कार्रवाई अवर प्रमंडल अभियंता कृपा शंकर के नेतृत्व व निर्देश पर की गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: अनशन में लगे पानी दो या कुर्सी छोड़ो के नारे झमाडा के अभियंता अनमोल कुमार गुप्ता ने बताया कि झरिया क्ष...