धनबाद, सितम्बर 26 -- Dhanbad News: अलकडीहा, प्रतिनिधि। बारिश के कारण जयरामपुर-भागा मुख्य मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है। इसके चलते स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, ड्यूटी जाने वाले कर्मियों और आम राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। आए दिन बाइक, स्कूटी और टोटो चालक इस मार्ग पर फिसलकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार जयरामपुर भैंस मोड़ से लेकर लोदना चार नंबर तक करीब तीन किलोमीटर का हिस्सा सबसे ज्यादा खराब है। इसी मार्ग से बीसीसीएल के भारी डंपर भी गुजरते हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। इधर, जयरामपुर कोलियरी के पीओ ए कुमार ने कहा कि बारिश से यह समस्या उत्पन्न हुई है और सड़क को कीचड़ मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, भाजपा नेता सह झरिया विधायक रागिनी सिंह के प्रतिनिधि मेवालाल रजक ने कोलियरी प्रबंधन स...