Dhanbad News: जयरामपुर कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ जियलगोरा में प्रदर्शन
धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। लोदना क्षेत्र के जियलगोरा 16 नंबर के स्थानीय लोगों ने रविवार को जयरामपुर कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके घरों के आगे खाली जमीन है, जिसका उपयोग लोग शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए पंडाल बनाने में करते हैं। अब इस जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन ईंट और खुदाई कर घर बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत एक महीने पहले जयरामपुर पीओ और जीएम को हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर की गई थी, लेकिन प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब वहां छत ढलाई की तैयारी चल रही है। मामले की शिकायत सीएमडी और कोयला मंत्री से भी की गई है। मौके पर मो. शमीम, मिंटो अंसारी, असलम अंसारी, मेमुन खातून, अबसाना खातून, शबीना खातून मौजूद थे। वहीं लोजपा नेता रामनंदन पासवान ने कहा कि कोलियरी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.