Dhanbad News: जयंत ने संभाला पूर्वी झरिया क्षेत्र के जीएम का पदभार
धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक तूनेश्वर पासवान का स्थानांतरण मुख्यालय हो जाने के बाद मंगलवार की शाम नए महाप्रबंधक जयंत कुमार दास ने अपना पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान महाप्रबंधक ने उन्हें विधिवत पद सौंपा। मौके पर अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर नए जीएम का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद जयंत कुमार दास ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य खदानों में सुरक्षा के साथ क्षेत्र का कोयला उत्पादन, डिस्पैच व अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ मजदूरों की हर समस्या का त्वरित समाधान करना रहेगा। इस अवसर पर एरिया मानव संसाधन सुधांशु महाजन, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक संजय चौधरी, अभिषेक झा, विकास कुमार, संजय शर्मा, रविराज गौंड और मुकुल ठाकुर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.