धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: बरोरा। वर्णवाल सेवा समिति, बाघमारा द्वारा जमुआटांड़ में प्रस्तावित वर्णवाल धर्मशाला की चहारदीवारी निर्माण कार्य का बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने रविवार को शिलान्यास किया। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अहिवरन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि समाज के विकास और उत्थान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का निर्माण सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और इससे समाज के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। मौके पर महेंद्र कुमार वर्णवाल, कृष्णा वर्णवाल, सतीश मोदी, राजेंद्र वर्णवाल, उपेन्द्र वर्णवाल, संतोष कुमार, महेंद्र विक्रम, किशोर मोदी, र...