Dhanbad News: जमीन विवाद में नौ लोगों पर पुलिस की निरोधात्मक कार्रवाई
धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: जमीन विवाद को लेकर गाली-ग्लौज, मारपीट के प्रयास, जान से मारने की धमकी और घर पर पत्थरबाजी के मामले में कतरास पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ धारा 126 के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि संदीप कुमार सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपितों में फुलवार निवासी जनार्दन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, निरंजन सिंह, कीर्ति सिंह, जितेंद्र सिंह, धीरज सिंह, प्रेम सिंह, अमित सिंह और सुमित सिंह शामिल हैं। संदीप कुमार सिंह ने मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए समाज के पदाधिकारियों से भी हस्तक्षेप करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.