धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: झरिया थाना क्षेत्र के लोदना मोड़ में सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर पड़ोसियों के दो गुटों के बीच बुधवार को जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से ईंट, पत्थर और लाठी-डंडे चले। इस घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक पक्ष के मिथिलेश यादव व उनके पुत्र और दूसरे पक्ष के मो. नसीम शामिल हैं। तीनों का इलाज पहले झरिया के निजी नर्सिंग होम में कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने झरिया थाना में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। एक पक्ष के मिथिलेश यादव ने मेहरबान निशा, मो. शाहिद, अल्फा,...