धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपए की ठगी और तगादा करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में बुधवार को धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। धैया शिमलाबेड़ा निवासी उज्ज्वल कुमार मंडल ने मामले में बाबूडीह निवासी रवींद्र कुमार, उनकी पत्नी संगीता कुमारी सिंह और पुत्र राहुल कुमार सिन्हा के खिलाफ 10 लाख 88 हजार रुपए ठगने का आरोप लगाया। प्राथमिकी में उज्ज्वल ने पुलिस को बताया कि उनसे जमीन व्यवसाय के नाम पर छह जनवरी 2023 और दो मार्च 2023 को नगद और आरटीजीएस के माध्यम से कुल 10 लाख 88 हजार रुपये लिए थे। यह भी पढ़ें- Haridwar News: जमीन के नाम पर 29.72 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज आरोपियों ने इसके बदले 18 महीने के अंदर 32 लाख रुपए लौटाने का वादा किया था। काफी दबाव बनाने के बाद आरोपियों ने किसी ...