Dhanbad News: जमीन के नाम 20 लाख रुपए ठगी में आरोपी गिरफ्तार
धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: धनबाद। जमीन बेचने की बात कह कर 20 लाख रुपए एडवांस लेने और जमीन रजिस्ट्री नहीं करने के आरोप में सरायढेला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कुमारधुबी शिवलीबाड़ी निवासी अजय सिंह को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ हीरापुर निवासी शिव कुमार सिंह ने 17 अप्रैल को सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अजय के अलावा मामले में सरायढेला सबलपुर मोड़ निवासी ललित कुमार को भी आरोपी बनाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.