Dhanbad News: जमीन कब्जाने के लिए जानलेवा हमले का आरोप
धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। पॉलीटेक्निक रोड के कार्मेल स्कूल के नजदीक रहने वाली अधिवक्ता कंचन चौधरी ने जमीन कब्जा करने की नीयत से हरवे-हथियार से लैस होकर दरवाजा तोड़ने और जानलेवा हमला का आरोप लगाया। उन्होंने धनबाद थाने में शिकायत की है। पुलिस को बताया कि बिनोद बिहारी चौक के पास पाल नगर में उनका प्लाट है। 15 जुलाई को बाबूडीह के उमेश गोप, ध्रुव गोप, पंकज कुमार शर्मा व पांडरपाला के हीरालाल महतो के साथ पवन यादव और सुधीर यादव उनके प्लॉट पर पहुंचे। हरवे-हथियार से लैस होकर उनका गेट तोड़ दिया, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। किसी तरह जान बचाकर वे उनके चंगुल से भागी। पूर्व में भी ध्रुव और उमेश गोप के खिलाफ जमीन कब्जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल की गई है। फिलहाल, व्यवहार न्यायालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.