धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद जिला प्रशासन के अवैध खनन व कोयला परिवहन विरोधी अभियान के तहत जुलाई में बीसीसीएल एरिया-3 के साउथ गोविंदपुर साइडिंग व धर्माबांध क्षेत्र में छापेमारी कर 24 वाहन जब्त किए गए थे। दस्तावेजों की जांच में 13 वाहन सही पाए जाने पर उन्हें मुक्त कर दिया गया, जबकि अनियमितता मिलने पर 11 वाहनों के खिलाफ धर्माबांध ओपी में 27 जुलाई को कांड संख्या 36/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने बीएनएस की धारा 317(5)/3(5), खान व खनिज अधिनियम की धारा 21 तथा झारखंड खनिज नियमावली की धारा 13 के तहत कार्रवाई की है। अवैध कोयला लदे हाइवा के मामले में पुलिस कोयले के स्रोत और परिवहन में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है। बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 के अधिकारियों से पूछताछ के लिए नोटिस भेजे जाने की भी बात सामने आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...