धनबाद, जुलाई 2 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के 55 वार्ड पार्षदों में से 40 पार्षदों ने एक मंच पर जुटकर जनता की समस्या को मजबूती से उठाने के लिए पार्षद एकता मंच का गठन किया। मंच की पहली बैठक में निर्णय लिया गया कि जन्म-मृत्यु विभाग में महीनों आवेदन लटकाने और सफाई मजदूरों में कटौती के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करने पर भी विचार होगा। बेकारबांध में बुधवार को वार्ड नंबर 20 के पार्षद अशोक पाल की अध्यक्षता में पार्षद एकता मंच की बैठक हुई।

पार्षदों की समस्याएँ पार्षदों ने कहा कि बोर्ड में जो भी निर्णय लिए गए हैं, उनमें से एक भी काम नगर निगम नहीं कर रहा है। कहा कि बोर्ड की बैठक में जो भी निर्णय लिए गए उसपर अबतक कोई काम नहीं हुआ है। छह माह तक मृत्यु प्रमाण-पत्र को रोककर रखा जा...