Dhanbad News: जन्मदिन मनाने भटिंडा फॉल गए चाचा-भतीजे की डूबने से मौत
धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: भटिंडा फॉल में मंगलवार को डूबने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जोगता मोड़ निवासी आयुष कुमार पांडेय (17 वर्ष) और उसके चाचा प्रजित कुमार पांडेय (40 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों जन्मदिन मनाने के लिए भटिंडा फॉल पहुंचे थे। स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को पानी से निकाला। जानकारी के अनुसार आयुष अपने तीन दोस्त तोपचanchi के अभिराज दास, लोयाबाद पावर हाउस के धीरज दास व पुटकी श्रीनगर के अंशु कुमार और चाचा प्रजित कुमार पांडेय के साथ जन्मदिन मनाने भटिंडा फॉल आया था। आयुष के दोस्त ने बताया कि हम सभी ने केक काटकर आयुष का जन्मदिन मनाया। इसके बाद आयुष और उसके चाचा पानी के पास जाकर फोटोग्राफी करने लगे। इसी दौरान अचानक आयुष का पैर फिसल गया और वह पानी में चला गया। आयुष को पानी में गिरते दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.