धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: धनबाद नगर निगम की ओर से गुरुवार को सिंदरी अंचल में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जल जमाव और जर्जर सड़क का मुद्दा छाया रहा। मौके पर नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने कहा कि मानसून को देखते हुए जलजमाव, सीवरेज सफाई और मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग मशीनें मुहैया करा दी गई हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पालिका की बोर्ड बैठक में 96 लाख के लाभ का बजट पारितसमस्याओं की चर्चा साथ ही सफाई कर्मियों को दस्ताने, बूट, रिफ्लेक्टिंग जैकेट, कुदाल और झाड़ू उपलब्ध कराए गए हैं। शिविर में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र भी बांटे गए। नगर आयुक्त ने बताया कि छोटी समस्याओं का मौके पर ही निबटारा कर दिया गया है, जबकि बड़ी योजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव निगम बोर्ड को भेजा जाएगा।स्थानीय पार्षदों का योगदान उन्होंने स्थानीय पार्षदो...