Dhanbad News: जनवितरण प्रणाली के मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन
धनबाद, जुलाई 24 -- Dhanbad News: जनवितरण प्रणाली से जुड़े दर्जनों मजदूर गुरुवार को टुंडी विधायक सह सत्ताधारी दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के टाटा सिजुआ छह नंबर स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचे। विधायक की अनुपस्थिति में उनके भाई बसंत महतो को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मजदूरों ने बताया कि धनबाद जिले के करीब 200 मजदूर पिछले 50 वर्षों से जनवितरण प्रणाली से जुड़े हैं और उनकी रोजी-रोटी इसी कार्य पर निर्भर है। मजदूरों ने कहा कि यदि विभाग के प्रस्तावित आदेश के तहत अगस्त 2026 से खाद्यान्न सीधे भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम से जनवितरण दुकानों तक भेजा गया तो सभी मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- डेढ़ माह में बदला विभाग का फैसला, एमओ से गोदाम संचालन की व्यवस्था स्थगित मांगपत्र में प्रस्तावित आदेश वापस लेने या संशोधित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.