धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। जनवितरण प्रणाली से जुड़े दर्जनों मजदूर गुरुवार को टुंडी विधायक सह सत्ताधारी दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के टाटा सिजुआ छह नंबर स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचे। जहां विधायक की अनुपस्थिति में उनके भाई वसंत महतो को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मजदूरों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि धनबाद जिले के करीब 200 मजदूर पिछले 50 वर्षों से जन वितरण प्रणाली से जुड़े हुए हैं। सभी मजदूरों की रोजी-रोटी इसी कार्य पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग के प्रस्तावित आदेश के अनुसार अगस्त 2026 से सारा खाद्यान्न भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम से सीधे जन वितरण प्रणाली की दुकानों तक भेजा जाने लगेगा, तो वे सभी मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे।

मजदूरों की चिंताएं मजदूरों का कहना है कि व...