Dhanbad News: जनता मार्केट के दुकानदारों से हाउसिंग बोर्ड ने मांगे कागजात
धनबाद, अगस्त 22 -- Dhanbad News: जनता मार्केट नहीं टूटने के आदेश के बाद अब हाउसिंग बोर्ड ने दुकानदारों से दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फॉर्म दिए गए हैं, जिसे भरकर दुकानदार जमा कर रहे हैं। दुकान कितने वर्गफीट में है, बिजली कनेक्शन कब से है। दुकान कब और इसके नाम से आवंटित हुई थी, पूरे दस्तावेज के साथ जमा करने को कहा गया है। हाउसिंग कॉलोनी के विभागीय अधिकारी का कहना है कि जनता मार्केट नहीं टूटने का आदेश विभाग की ओर से आने के बाद दुकानदारों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। अधिकतर दुकानदार अपनी दुकानों के कागजात जमा कर रहे हैं। इसके आधार पर दुकानों की जांच की जा रही है। जांच करने पर पता चला कि अधिकतर लोगों ने किराए पर अपनी दुकान दे रखी है। साथ ही कहा कि कब और कितने वर्गफीट की दुकान आवंटित हुई थी और अभी कितने क्षेत्र में फैली हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.