धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। समाहरणालय के जनता दरबार में डीसी आदित्य रंजन की पहल पर मंगलवार को बीएमपी कुष्ठ कॉलोनी निवासी बुजुर्ग बहादुर राय की समस्या का समाधान कर दिया गया। बहादुर राय ने बताया कि वे निर्धन व विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हैं। बीते दो माह से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। डीलर द्वारा फिंगरप्रिंट न मिलने का हवाला देकर उन्हें राशन देने में असमर्थता जताई जा रही थी।   डीसी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आपूर्ति विभाग ने तकनीकी अड़चनों को दूर किया और बुजुर्ग को राशन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी कर दी।   इसके उपरांत बुजुर्ग बहादुर राय ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। डीसी ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों, विशेषकर दिव्यांग, ...