धनबाद, जुलाई 22 -- Dhanbad News: डीसी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय में मंगलवार को जनता दरबार लगाया। इस दौरान झरिया से आए दिव्यांग इरशाद ने ट्राइसाइकिल के लिए डीसी को आवेदन सौंपा। डीसी ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। समाज कल्याण विभाग ने इरशाद को तत्काल ट्राईसाइकिल उपलब्ध करा दी। ट्राईसाइकिल मिलते ही इरशाद के चेहरे पर खुशी आ गयी। उन्होंने डीसी को धन्यवाद देते हुए कहा कि कई वर्षों की समस्या का आज समाधान हुआ। जनता दरबार में बच्चों का स्कूल में नामांकन करने, राशन कार्ड बनवाने, आवास योजना का लाभ देने, ऑनलाइन रसीद निर्गत करने, भूमि मापी करने, ग़ैर आबाद सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने, पैक्स गोदाम निर्माण की गुणवत्ता सुधारने, रुकी विधवा पेंशन चालू कराने, सड़क से अवैध कब्जा ...