धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद। शहर के छूटे घरों में स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य है। जिन घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगा है, वैसे घरों में स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य है। कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार का कहना है कि केंद्र से आदेश आने के बाद स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी आई है। साथ ही कहा कि जिन घरों में पुराने डिजिटल मीटर लगे हैं, वैसे लोग खुद आवेदन कर ये मीटर लगवा लें। स्मार्ट मीटर लगने से समय पर उपभोक्ताओं को बिल मिलेगा, जिससे वे आसानी से बकाया भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आ रही है। सॉफ्टवेयर नियमित रूप से काम कर रहा है। उपभोक्ता अपने मोबाइल में हर दिन की रीडिंग सकते हैं। बिजली बिल अधिक आने की शिकायत अब खत्म हो गइ्र है, इसलिए उपभोक्ता निडर होकर स्मार्ट मीटर लगाएं ...