धनबाद, अगस्त 10 -- Dhanbad News: छाताबाद फुटबॉल ग्राउंड के समीप 7 अगस्त को हुए भू-धंसान के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को घटनास्थल का डीजीएमएस की टीम ने भी निरीक्षण किया। गोविंदपुर जीएम सत्यकाम आनंद ने बताया कि क्षेत्र पूरी तरह खतरनाक है। ग्रामीणों के विरोध के कारण रेस्क्यू टीम लौट गई है। हालांकि सर्वे शुरू कर दिया गया है। प्रभावित परिवारों को बेलगड़िया पुनर्वास स्थल भेजने की तैयारी की जा रही है। इधर, राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा मंत्री इरफान अंसारी प्रभावितों से मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपकर प्रभावितों को मुआवजा दिलाया जाएगा। भू-धंसान में 10 से अधिक घर जमींदोज होने से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मुआवजा और रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीसीसीएल एरिया-3 की एसटीजी-डेको आउटसोर्स...