Dhanbad News: छाताबाद फुटबॉल ग्राउंड के पास भू-धंसान, बने गोफ में समाया तालाब का पानी
धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: कतरास। कतरास के छाताबाद ग्राउंड के समीप मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे जोरदार धमाके जैसी आवाज के साथ भूधसान की भयावह घटना घटी। देखते ही देखते आधा दर्जन आवासों के साथ एक तालाब भी इसकी चपेट में आ गया। कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई, जबकि तालाब के बीचों-बीच विशाल गोफ (गड्ढा) बन गया, जिसमें कुछ ही देर में पूरा तालाब समा गया। घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर बाहर निकल आए। प्रभावित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना स्थल से सटे छाताबाद की हजारों की आबादी भय और दहशत के साये में है। आसपास के कई परिवार भी अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुट गए। यह घटना अवैध उत्खनन के कारण घटी है। घटना को लेकर भारी संख्या में पुलिस व सीआईएसएफ के जवान तैनात कर दिए गए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.