धनबाद, सितम्बर 26 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। छाताबाद में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं के बाद प्रभावित लोगों के पुनर्वास की प्रक्रिया तेज हो गई है। गोविंदपुर क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को छाताबाद के 18 लोगों को बेलगड़िया पुनर्वास स्थल भेजा गया। प्रभावित परिवारों को ले जाने के लिए बस तथा घरेलू सामान पहुंचाने के लिए 407 वाहन की व्यवस्था की गई थी। न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि छाताबाद के प्रभावित लोगों को चरणबद्ध तरीके से बेलगड़िया भेजा जा रहा है। इससे पहले भी कुछ परिवारों को पुनर्वास स्थल भेजा जा चुका है। शुक्रवार को स्वरा बानो, मो. आबिद, सगीर अंसारी, मो. इम्तियाज, सलमा, नूरी, मुस्तरी, बानो, मुन्ना चौधरी, सानू, कमल, फिरोज, वसीम, जहाआरा, सज्जदा, सलमा, सोलेमन और मिराज अंसारी को बेलगड़िया भेजा गया...