धनबाद, जुलाई 25 -- Dhanbad News: कतरास के लकड़का नदी किनारे 5 नंबर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आवारा कुत्तों के हमले में छह वर्षीय बच्चा और उसे बचाने गई महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई गई। परिजनों के अनुसार सुबह करीब 8.30 बजे ट्यूशन से लौट रहे सलीम खान के छह वर्षीय बेटे शाहनवाज खान पर दो आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक एक कुत्ते ने बच्चे के हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया और उसे घसीटते हुए नाली में लेकर चला गया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: 70 लोगों को रोज लग रहा एंटी रेबीज टीका बच्चे की चीख सुनकर पड़ोस में रहनेवाली ममता कुमारी उसे बचाने के लिए दौड़ीं। इसी दौरान दूसरे कुत्ते ने...