Dhanbad News: छह माह के बाद ही टूटने लगी सड़क, धनरोपनी कर लोगों ने किया विरोध
धनबाद, सितम्बर 8 -- Dhanbad News: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली और नगर निगम उदासीनता के खिलाफ मंगलवार को स्थानीय नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के बीच सांकेतिक रूप से धान रोपनी कर नगर निगम के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नगर निगम मुर्दाबाद, जर्जर सड़क की मरम्मत करो और धान रोपनी योग्य झरिया की सड़क पर नगर निगम शर्म करो जैसे नारे लगाए। आंदोलनकारियों ने कहा कि झरिया की मुख्य सड़क वर्तमान में बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण जानलेवा बन चुकी है। आए दिन बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विशेषकर सब्जी पट्टी क्षेत्र में कई महिलाएं गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो चुकी हैं। स्थानीय निवासियों ने तंज कसते हुए कहा कि या तो नगर निगम जनहित में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.