धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: जामाडोबा शास्त्री नगर स्थित किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छमछम देवी के आवास पर बुधवार को 16वें वार्षिक 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में विभिन्न मंडलियों ने 'हरे राम हरे कृष्ण' महामंत्र के जाप और भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। समारोह में समाजसेवी राम मोहन सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। छमछम देवी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ हर वर्ष इस अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाता है। अनुष्ठान के तहत गुरुवार को शिव चर्चा का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्वेता किन्नर, निर्मला किन्नर, राखी किन्नर, बंशी किन्नर आदि का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...