धनबाद, नवम्बर 12 -- मानसरोवर छठ तालाब का लोकार्पण Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। बीसीसीएल ने बुधवार को कोयला नगर स्थित नवनिर्मित और सौंदर्यीकृत मानसरोवर छठ तालाब का लोकार्पण किया। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने लोकार्पण किया। मौके पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त/मानव संसाधन) राजेश कुमार, दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्षा रंजना सिंह, नीता कुमार, इनमोसा के कुश कुमार सिंह,विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, बीसीसीएल सीसीसी, वेलफेयर व सेफ्टी बोर्ड के सदस्य आदि उपस्थित थे। मौके पर सीएमडी ने कहा कि बीसीसीएल केवल कोयला उत्पादन व राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अपने परिचालन क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय स...