धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: धनबाद। छठ पर्व के दौरान धनबाद में मौसम साफ रहेगा। व्रतियों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार, छठ के दिन धनबाद में धूप खिलकर निकलेगी। सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास होगा, लेकिन दिन में धूप के कारण मौसम सुहावना रहेगा। इसके बाद ठंड में बढ़ोतरी होगी। 17 से जिले में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 को धनबाद का न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। सुबह-शाम ठंड का असर और ज्यादा महसूस होगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सूर्यास्त व सूर्योदय का समय जारी लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह के समय हल्के गर्म कपड़े पहनें। यह भी पढ़ें- Kodarma News: छठ पर मौसम रहेगा सुहाना, न बारिश क...