धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय और धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने शनिवार को नई दिल्ली तालाब के छठ घाट का निरीक्षण किया। शहर के अन्य तालाबों का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने घाट पर चल रही तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। घाट की वर्तमान व्यवस्था और आवश्यकता की जानकारी ली। समितियों को निर्देश दिया कि छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करें, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Khagaria News: छठ महापर्व : 343 जगहों पर तैनात किए गए हैं दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उन्होंने भरोसा दिलाया कि ...