धनबाद, नवम्बर 15 -- धनबाद में छठ की तैयारियां और अनुष्ठान Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। छठ प्रकृति, शुद्धता और लोक आस्था के अद्भुत संगम का प्रतीक है। सूर्य उपासना के महापर्व छठ की छटा से धनबाद सराबोर हो गया है। शनिवार को हर ओर गूंजते छठ के लोक गीतों ने पूरे धनबाद के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शाम में व्रतियों ने नियम-निष्ठा के साथ खरना का अनुष्ठान किया। केले के पत्ते पर खीर, घी चुपड़ी रोटी व फलों का नैवेद्य अर्पित किया। खरना का प्रसाद ग्रहण करते ही व्रतियों के 36 घंटे का कठोर निर्जला व्रत शुरू हो गया। पर्व के अगले चरण में रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व संपन्न हो जाएगा। शनिवार की सुबह से ही घर-घर में साफ-सफाई शुरू हो गई। मिट्टी के आंगन वाले घ...