Dhanbad News: छठी पुण्यतिथि मनाई गई
धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: सिजुआ। पूर्व मुखिया सह आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार महतो की माता समाजसेवी आरुणि देवी की छठी पुण्यतिथि सोमवार को बैजकारटांड़ में मनाई गई। पंडित दुर्गाचरण पंडित ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर उनके पति शिवलाल महतो, जगतलाल महतो, जलेश्वरी देवी, नरेश कुमार महतो, विनीता देवी, विष्णु कुमार महतो, पार्वती देवी, अनीता देवी, तेजस्वी कुमार महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.