धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: धनसार थाना की पुलिस ने शनिवार की रात गश्ती के दौरान मनईटांड़ से चोरी की फिराक में लगे सात शातिरों को दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने रविवार को धनबाद थाना परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी चोरी की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या रेकी करने की नीयत से घूम रहे थे। धनसार थाना की पुलिस टीम मनईटांड़ कला संगम के पास पेट्रोलिंग में तैनात थी। पुलिस को देखकर दो बाइक पर सवार छह संदिग्ध युवक पुलिस वाहन को देखते ही बाइक घुमाकर भागने लगे। गश्ती दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए सिटी हॉक्स की मदद से दोनों बाइक का पीछा किया। गांधीनगर शिव मंदिर के पास घेरकर दोनों बाइक पर बैठे सभी ...