धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार को चौथे दिन भी जलापूर्ति ठप रही। ग्रामीण संतोष यादव, हरखित मिस्त्री, अजय सिंह, भूषण साव ने बताया परिषद के अधिकारी हमलोग को गुमराह कर रहे हैं। लोगों को पानी खरीद कर लाना पड़ रहा है। वहीं नगर के कर्मचारी ने बताया कि एक मोटर अभी खराब है। कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि नगर के तीनों जलमीनार में पानी चढ़ाया जा रहा है। शुक्रवार को क्षेत्र में पेयजापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...