Dhanbad News: चिरकुंडा में कैच द रेन अभियान का शुभारंभ
धनबाद, जुलाई 31 -- Dhanbad News: चिरकुंडा, प्रतिनिधि। चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा "कैच द रेन" अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्री वॉरियर्स कैंपेन का शुभारंभ उत्क्रमित मध्य विद्यालय लायकडीह से शुक्रवार को किया गया। इस अभियान के तहत विद्यालयों के विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रत्येक छात्र-छात्रा द्वारा लगाए गए एक-एक पौधे की जिम्मेदारी स्वयं उन्हें सौंपी गई है, ताकि वे उसकी नियमित देखभाल, संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित कर सकें। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पौधे की अगले तीन महीनों तक नियमित मॉनिटरिंग एवं ट्रैकिंग की जाएगी। जिन विद्यार्थियों के पौधे सर्वाधिक स्वस्थ एवं बेहतर तरीके से विकसित होंगे, उन्हें नगर परिषद द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।इस यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.