Dhanbad News: चासनाला सीएचसी में लगा रक्तदान शिविर
धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: जिला स्वास्थ्य समिति व रेड क्रॉस सोसाइटी धनबाद की ओर से बुधवार को झरिया सह जोड़ापोखर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चासनाला में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन वार्ड 52 की पार्षद लक्ष्मी कुमारी ने किया। इस दौरान रक्तदान शिविर में महिलाओं व पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही पार्षद लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि रक्तदान करना पुण्य कार्य है। इससे किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। मौके पर नोडल पदाधिकारी बेनजीर परवीन, मनोव्वर अंसारी, आमिर सज्जाद, संगीता देवी, रेखा कुमारी, सुनीता देवी, चुमकी देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.