धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: चासनाला बी टाइप मद्रासी पट्टी स्थित माता शीतला मंदिर में रविवार को धूमधाम से वार्षिक पूजा संपन्न हुई। मंदिर में मां शीतला रानी की प्रतिमा का भव्य शृंगार किया गया। वहीं नीम के पेड़ के नीचे फूलों से निर्मित मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। श्रद्धालुओं ने मां को नारियल, फल-फूल अर्पित किए। पारंपरिक रीति के अनुसार एक पाठा, मुर्गे की बलि दी। संध्या बेला में मां शीतला की शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर भ्रमण के बाद मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के डी रवि ने बताया कि वर्ष 1990 में माता शीतला मंदिर की स्थापना की गई थी। तब से प्रत्येक वर्ष पूजा की जाती है। आयोजन को सफल बनाने में अर्जुन प्रसाद, अजय महतो, संतोष साव, अजय राजवंशी, भोला हांडी, अनिल स...