धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: कामिनी कल्याण स्थित श्रीश्री वैद्येश्वर नाथ शिव मंदिर प्रांगण से गुरुवार शाम लगातार 36वें वर्ष भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा व भक्ति के साथ निकाली गई। सुबह पुजारी शंभूनाथ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान जगन्नाथ, बलराम व माता सुभद्रा की पूजा कराई। यात्रा से पूर्व विधायक प्रतिनिधि उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, चितरंजन त्रिपाठी, अजय सिंह, राजेश सिंह, अरिंजय श्रीवास्तव व अरुण शर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सजे रथ पर भगवान को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। यात्रा कामिनी कल्याण से पाथरडीह बस स्टैंड, भारत माता चौक, अंबेडकर चौक, अजमेरा होते हुए केके गेट स्थित बाबा प्रेमनाथ शिव मंदिर (मौसीबाड़ी) पहुंची, जहां महाप्रसाद बंटा। यह भी पढ़ें- Banka News: 16 पहियों वाले रथ पर बैठकर मौसी क...