Dhanbad News: चासनाला में सर्पदंश से महिला गंभीर, एम्बुलेंस न मिलने पर अस्पताल में हंगामा
धनबाद, नवम्बर 7 -- Dhanbad News: चासनाला, प्रतिनिधि। सुदामडीह थाना बस्ती निवासी रामू रवानी की पत्नी अंजलि देवी को शुक्रवार की शाम एक जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें आनन-फानन में झरिया सह जोड़ापोखर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चासनाला ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। अस्पताल में एंटी वेनम वैक्सीन उपलब्ध थी, लेकिन लक्षण स्पष्ट न होने के कारण चिकित्सकों ने वैक्सीन नहीं दी। डॉक्टर ने बताया कि सर्पदंश के लक्षण पहचानने के लिए चौबीस घंटे का समय लिया जाता है, इसलिए मरीज को रेफर किया गया। इसी बीच अस्पताल में 108 एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। एक सौ आठ नंबर पर लगातार फोन करने के बाद भी किसी ने फोन नहीं उठाया। केंद्र की एम्बुलेंस दो दिनों से खराब पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.