धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: चासनाला साउथ कॉलोनी निवासी सरवर आलम की पत्नी रिजवाना परवीन (28) को सोमवार की सुबह घर में डोलची से कपड़ा निकालने के दौरान करैत सांप ने डंस लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में पीड़िता को इलाज के लिए झरिया सह जोड़ापोखर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चासनाला ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सक डॉ श्वेता कुमारी ने बताया कि अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन उपलब्ध है। मरीज को 24 घंटे निगरानी में रखकर लक्षणों के आधार पर दवा दी जा रही है। वर्तमान में महिला की स्थिति सामान्य है। वहीं, परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को पकड़कर एक बोतल में सुरक्षित बंद कर रखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...