धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: चासनाला, प्रतिनिधि। चासनाला कोलियरी क्षेत्र के न्यू मोतीनगर में शुक्रवार को दो घरों की दीवारों और फर्श पर आवाज के साथ अचानक दरारें पड़ने तथा जमीन से अत्यधिक गर्म गैस का रिसाव होने से लोगों में हड़कंप मच गया। जमीन के नीचे धधक रही आग प्रभावित घरों के कमरे भट्टी की तरह तप रहे हैं। प्रभावित परिवार अपने आशियाने को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। पीड़ित भू-विस्थापित दीपक दत्ता के पूरे घर में खतरनाक दरारें आ चुकी हैं। फर्श से निकल रही गर्म गैस के कारण घर में रहना असंभव हो गया है। दहशत के साए में जी रहे दीपक का परिवार शुक्रवार को घर में ताला बंद कर गुरुद्वारा के समीप अपने चाचा प्रदीप दत्ता के यहां शरण लेने को मजबूर हो गए हैं।

प्रभावित परिवारों की स्थिति दीपक के पुत्र राहुल दत्ता ने बताय...