धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी दो नंबर निवासी प्राइवेट चालक नंद किशोर सिंह साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं। साइबर अपराधियों ने बुधवार की सुबह उनके बैंक खाते से दो बार में कुल 90 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने जोड़ापोखर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। नंद किशोर सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे उनके पुत्र के मोबाइल पर एक लिंक आया था। उस लिंक में 10 हजार रुपये का इनाम मिलने का झांसा दिया गया था। इनाम राशि प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया के तहत मात्र एक रुपये का भुगतान करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का शिकार होने पर क्या करें : शुरुआती कदम सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं पुत्र ने जैसे ही मोबाइल से एक रुपये का भुगतान किया, उसके कुछ ही देर बाद मोबाइल पर राशि नि...