धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: शरद पूर्णिमा की चांदनी सी शीतलता, संगीत की मधुर लहरियां और डांडिया की खनकती थाप। हाथों में डांडिया लेकर जब जोड़े आमने-सामने आए और कदम से कदम मिलने लगे, तो ऐसा लगा मानो वृंदावन में गोपियां कान्हा संग रास रचा रही हों। डांडिया की लकड़ियां आपस में टकराईं, तो माहौल में गुजरात की लोकसंस्कृति उतर आई। पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे लोगों के चेहरे पर उल्लास और कदमों में थिरकन थी। कुछ ऐसा ही मनमोहक नजारा रविवार को धनबाद क्लब में आयोजित भव्य डांडिया महोत्सव में देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डांडिया गायिका डिंपल पंचोली ने अपनी सुरीली आवाज और जोशीली प्रस्तुतियों से ऐसा समा बांधा कि पूरा परिसर संगीत और उत्साह में डूब गया। महोत्सव में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों की छटा देखते ही बनी। महिलाओं की चनिया-चोली,...