धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: झालसा के तत्वावधान में आयोजित चलंत लोक अदालत के 30 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का समापन शनिवार को आमटाल पंचायत सचिवालय में हुआ। डालसा के प्रभारी सचिव बीके लाल ने कहा कि चलंत लोक अदालत की ओर से एक माह से जिले के सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। इस दौरान दर्जनों मामलों का निष्पादन भी किया गया। एलइडीसीएस सहायक सुमन पाठक, डालसा के प्रतिनिधि हेमराज चौहान, डिपेंटी कुमारी गुप्ता, मुखिया संजय गोराइं, उपमुखिया रीना देवी, सुनील कुमार महतो, भोला महतो, जगन्नाथ ग्रहाचार्य आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...