Dhanbad News: चर्चित साहित्यकार की पत्नी का निधन
धनबाद, सितम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद। कोयलांचल के चर्चित साहित्यकार सह आरएस मोर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्व राजेश्वर प्रसाद वर्मा ललित की पत्नी सावित्री देवी का सरायढेला स्थित आवास पर शुक्रवार को निधन हो गया। वे 84 वर्ष की थीं। वे धर्मपरायण महिला थीं। अपने पीछे दो पुत्र और पोता-पोती समेत भरा-पूरा संसार छोड़ गई हैं। ज्येष्ठ पुत्र पीयूष कौशल ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को गोविंदपुर के मुक्तिधाम में होगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पूर्व प्राचार्य आरपी वर्मा की पत्नी का निधन यह भी पढ़ें- Ara News: बिहिया नपं की पूर्व अध्यक्ष राजेश्वरी देवी का निधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.