Dhanbad News: चबूतरा निर्माण को ले दो पक्षों में झड़प, चार घायल
धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर गांव में सोमवार को सरकारी चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोपहर करीब 11:30 बजे हुई घटना में एक पक्ष के हरेंद्र सिंह, राजसूर्या सिंह व राज कुमार सिंह तथा दूसरे पक्ष के मिथुन सिंह घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। दोनों पक्ष आपस में गोतिया बताए जाते हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बरोरा थाना में अलग-अलग लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हरेंद्र सिंह ने मिथुन सिंह समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों पर रंगदारी के लिए मारपीट कर घायल करने, चेन व रुपए छीनने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं मिथुन सिंह ने हरेंद्र सिंह समेत आधा दर्जन लोगों पर मारपीट कर घायल करने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.