धनबाद, अक्टूबर 29 -- धनबाद में बारिश और तेज हवा की आशंका Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकराने के बाद पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। चक्रवात के धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान है। चक्रवात अर्नब के प्रभाव के बीच बुधवार की शाम धनबाद में मौसम ने करवट ली। शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाने से बारिश की संभावना बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 अक्तूबर को कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी...