धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: जिलास्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता सोमवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जिला प्लस टू स्कूल बाबूडीह में करायी गई। प्रतियोगिता के लिए प्रखंडों की टीम तैयार नहीं थी या जिलास्तरीय खेल की औपचारिकता पूरी की गई, यह सवाल उठ रहे हैं। जिले के पांच स्कूलों की आठ टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। कई खिलाड़ियों ने स्पष्ट कहा है कि मैदान के कई हिस्सों में बड़े-बड़े घास के कारण बॉल फंस जा रहा था। कम से कम मैच से पहले घास की तो छंटाई करा दी जाती। कई जगह जमीन उबड़-खाबड़ थी। छोटे मैदान के कारण कप्तान को यह समझ में नहीं आ रहा था कि 11 खिलाड़ियों को कहां-कहां खड़ा करेंगे। मैदान किनारे टेंट या शेड नहीं रहने के कारण धूप में खिलाड़ियों को परेशानी हुई। कई खिलाड़ी पेड़ के नीचे जाकर खड़े हुए।

प्रतियोगिता के मुद्दे खिलाड़ियों ने कहा कि...