धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: जयरामपुर स्थित बीआर कंपनी के समीप शुक्रवार अहले सुबह चालक पर चाकू से हमला कर टोटो लूटने की घटना हुई। घायल चालक झरिया शाह नगर निवासी मो शहजाद है। बताया जाता है कि शहजाद टोटो लेकर जयरामपुर कोलियरी स्थित बीआर कंपनी के समीप पहुंचा था। तभी घात लगाए अपराधियों ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे झरिया के नर्सिंग होम पहुंचाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया। उसका इलाज एसएनएमपीएमसीएच में चल रहा है। अलकडीहा ओपी प्रभारी बालमुकुंद सिंह ने बताया कि शहजाद के फर्द बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...