धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: सेल चासनाला के न्यू मोती नगर क्षेत्र में दो घरों में अचानक आई दरार और जमीन से हो रहे गैस रिसाव के कारण स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। इस समस्या के कारण पीड़ित सावित्री देवी उसी असुरक्षित स्थान पर रहने को मजबूर हैं, जबकि दीपक दत्ता का पूरा परिवार डर के साए में अपने चाचा के घर शिफ्ट हो गया है। इसे लेकर विधायक प्रतिनिधि अभिषेक पांडेय ने सेल प्रबंधन से बात की। इस संबंध में सेल के कार्मिक महाप्रबंधक उदय कुलकर्णी ने बताया कि प्रबंधन को इस मामले का एक लिखित आवेदन मिला है, जिसमें एक घर में दरार होने की सूचना दी गई है। दूसरे घर के संबंध में फिलहाल लिखित जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर प्रभावित आवासों की जांच करवा रहे हैं। इसके बाद वरीय अधिकारियों से वार्ता कर...